महाराष्ट्र के डिंडी में एक भीषण सड़क हादसा. 7 की मौत और 40 अन्य घायल

सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ : महाराष्ट्र केडिंडी में रविवार रात सोलापुर-पुणे हाईवे पर लम्बोटी के पास एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, करीब 40 अन्य घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि महाराष्ट्र केडिंडी में पंढरपुर जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ये हादसा हुआ. घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र केडिंडी इलाके में पंढरपुर जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 40 अन्य घायल हो गए. हादसा रविवार रात सोलापुर-पुणे हाईवे पर लम्बोटी के पास हुआ. घायलों को इलाज के लिए सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत और घायल सभी तुलजापुर तालुका के कदमवाड़ी के रहने वाले हैं.

ये सभी श्रद्धालु एकादशी के अवसर पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर पंढरपुर के लिए निकले थे. सोलापुर से मोहोल होते हुए पंढरपुर के रास्ते में ट्रैक्टर के कोंडी और केगांव के बीच पहुंचने पर एक बेलगाम ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वही, करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. करीब दो घंटे में राहत बचाव कार्य शुरू हुआ. मृतकों और घायलों को रात करीब 11 बजे सिविल अस्पताल ले जाया गया.

एकादशी के अवसर पर जा रहे थे श्रद्धालु

बताया जाता है कि तुलजापुर तालुका के कदमवाड़ी के रहने वाले लोग रविवार को एकादशी के अवसर पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर पंढरपुर जा रहे थे. श्रद्धालुओं का सोमवार को पूजा पाठ करने की योजना थी.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव में जुटी गयी. इस बीच आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि करीब 40 लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं. वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घायलों का इलाज शुरू करा दिया गया है. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस भीषण सड़क हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त ट्रक चालक शराब के नशे में तो नहीं था. वहीं, हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है और छानबीन कर रही है.