पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत,जश्न में डूबे जिले के आप समर्थक..

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय :- आम आदमी पार्टी के लिए आज का यह दिन एक यादगार लम्हे जैसा है। पहली बार “आप” दिल्ली के बाहर सरकार बनाने जा रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में वह 117 में से 90 सीटों पर पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। आप की जीत के जश्न में दिल्ली पंजाब मशगूल है।वही ऊर्जाधानी में भी जगह जगह पर ढोल नगाड़ों की थाप में आप सार्थक मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है। कोरबा जिले के शहर व उपनगर में भी मुंह मीठा करने का दौर जारी रहा।
आम आदमी पार्टी छतीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर भी इस दौरान खुलकर आप की जीत का जश्न मनाते अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं व सार्थको के साथ नजर आए।
आम आदमी पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव का कहना है कि पंजाब में केजरीवाल का दिल्ली मॉडल सफल रहा है। अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहा है। आज केजरीवाल मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी मिल गई है।