
( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :- कॉलेजों में डिग्री , डिप्लोमा कोर्स का एड्मिसन कराने के लिए कुछ दलाल अभी मार्केट में घूमते नजर आ रहे है । कॉलेजों में छात्रों का एड्मिसन तो हो ही जाता है ,पर इस बीच दलाल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपनी जेब भर लेते है। दरअसल बात ऐसी है कि जिन जिन छात्रों को डिग्री , डिप्लोमा कोर्स करना होता है ,दलाल उनका अपने माध्यम से पता लगाकर उनके घर पहुच कर अपनी बातों में बहला लेते है , और कॉलेजों की फीस तो कम होती है ,लेकिन फीस ज्यादा बताक़त ये अपना कमाई कर छात्रों एवम पालको के साथ ठगी करते है । ऐसा मामला कोरबा जिला के कई जगहों पर में घटित हुआ है । खास कर यह मामला DCA/PGDCA जैसे कंप्यूटर कोर्सो में देखने को मिलता है । जो दलाल लोग एड्मिसन के बहाने फीस ज्यादा बताकर छात्रों के साथ ठगी कर रहे है।
अगर इन दलालों के उपर कार्यवाही नही किया गया तो इनकी तादात बड़ सकती है । माशूम छात्र / छात्राएं इनका शिकार बन सकते है । लगातार सरकार ऐसे दलालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की बात कर रही है , फिर भी इनकी तादात बढ़ती हुई नजर आ रही है।
लगातार समाचार के माध्यम से कॉलेज प्रबंधक , और कंप्यूटर सेंटरों द्वारा छात्र / छात्राओं एवम उनके पालको को सावधान किया जा रहा है कि ऐसे दलालों से बचे । डिग्री , डिप्लोमा कोर्स के लिए सीधे कॉलेज परिसर में जा कर स्वयं एड्मिसन ले और कॉलेज प्रबंधकों और कंप्यूटर सेंटरों से सीधा बात करे ।
एड्मिसन के लिए सीधा कॉलेज प्रबंधक एवम कंप्यूटर सेंटरों में जाकर बात करे , दलालों से सावधान रहें।