दीपाली राय , महिला कांग्रेस की पाली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त


कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- कॉंग्रेस पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वालीं कर्मठ महिला कार्यकर्ता दीपाली राय को महिला कांग्रेस का पाली ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
इनकी नियुक्ति प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा फ़ूलों देवी नेताम की स्वीकृति से कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत और पाली तानाखार विस विधायक मोहित राम केरकेट्टा की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भावना जायसवाल ने पाली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र सौपते हुए पाली ब्लॉक में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का विश्वास जताया है। श्रीमती राय ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को उनसे जो अपेक्षायें है उन पर शत प्रतिशत खरा उतरने हर सम्भव प्रयासरत रहेंगे। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने एवं पार्टी पदाधिकारियों ने श्रीमती राय को पाली ब्लॉक महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।