प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिला संगठन सह प्रभारी विकास महतो के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने विकास महतो के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):- हरदी बाजार…भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायगढ़ जिला संगठन सहप्रभारी विकास रंजन महतो के जन्म दिवस पर गुरुवार को अमर शहीद बलराम विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उत्तम पटेल ,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज धुरवा ,युवा नेता बजरंग यादव ,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विनय चंद्राकर , भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर ,प्रमोद पटेल,मंगल सिंह संग्राम,राकेश पांडे,हरी शंकर पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।