
कटघोरा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़): सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का आज कोरबा जिले के कटघोरा नगर में आगमन हुआ। नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सेवा कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर व उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कटघोरा प्रवास के दौरान यात्रियों ने स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सेवा कार्य किया। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।
यात्रा के दौरान कटघोरा स्थित वीर शहीद नारायण सिंह चौक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं और यात्रियों ने प्रतिमा स्थल की सफाई की और शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका कटघोरा के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और श्रमदान करते हुए स्वच्छता व पौधरोपण अभियान को सफल बनाया।
कटघोरा में सेवा कार्यों को पूर्ण करने के बाद यह बाइक यात्रा आगे के पड़ाव की ओर रवाना हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा सरगुजा संभाग के अंबिकापुर स्थित केंद्र आश्रम होते हुए वाराणसी के लिए आगे बढ़ेगी। मार्ग में पड़ने वाले आश्रमों में भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा तथा वहां उपस्थित साधु-संतों का सम्मान व वंदन कर आशीर्वाद लिया जाएगा।
प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से:
- जितेंद्र देवांगन (महामंत्री, भाजयुमो छत्तीसगढ़)
- दीक्षा अग्रवाल (प्रदेश संयोजिका, कन्या शक्ति)
- संजय शर्मा (महामंत्री, भाजपा कोरबा)
- वैभव शर्मा (जिला अध्यक्ष, भाजयुमो कोरबा)
- तुषार साहू (जिला महामंत्री, भाजयुमो कोरबा)
- अभिषेक गर्ग (भाजपा मंडल अध्यक्ष)
- पद्मिनी प्रीतम देवांगन (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद छुरीकला)
- प्रीतम देवांगन (विधायक प्रतिनिधि)
- संजीत सिंह
- अनुराग दुहलानी (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष)
- मनदीप जायसवाल, हिमांशु पांडे, आयुष जायसवाल, अतुल जायसवाल, निखिल जायसवाल, पीयूष अग्रवाल
इसके अलावा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक सवारों के सेवा भाव, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की सराहना करते हुए उनकी आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।