
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा युवा नेता सूरज महंत का जन्मोत्सव आगामी 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को पाली में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
जन्मोत्सव को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए पूरे दिन के लिए विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है:
- दोपहर 12:00 बजे: कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ होगी, जहाँ क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाएगी।
- दोपहर 12:45 बजे: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाली पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल एवं पौष्टिक आहार का वितरण किया जाएगा।
- दोपहर 01:30 बजे: मुख्य जन्मोत्सव समारोह एवं सामूहिक स्नेहभोज का आयोजन ‘मंगल भवन’, पाली में संपन्न होगा।
पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आयोजन केवल एक जन्मोत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प दिवस है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, वरिष्ठजनों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंगल भवन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
