छग में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेगी।


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही(सेंट्रल छत्तीसगढ़)प्रयास कैवर्त:-महिला मोर्चा द्वारा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के गौरेला तहसील के सामने में दोपहर 1 बजे से धरना व प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल और जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा नहरेल ने छ. ग. में महिलाओं के खिलाफ तेजी से बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर असफल करार दिया।
जिला महामंत्री द्वय डॉ शिवप्रताप राय रामजी श्रीवास ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा के आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया।
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोरमा गुप्ता ने बताया कि छग में महिला संबंधी अपराध बढ़े है तथा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा जनजाति की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और उसके पिता, भाई समेत उनकी हत्या ने प्रदेश को झकझोर दिया है फिर भी सरकार मौन है।
ऐसा ही मामला जशपुर में आया, जहां एक बेटी को छह बार अलग-अलग लोगों के हाथ बेची गई थी। धमतरी में आदिवासी जनप्रतिनिधि की पिटाई की गई। बस्तर के केशकाल में कुछ दिन पहले एक दुष्कर्म पीड़ित आदिवासी लड़की ने आत्महत्या कर ली, जबकि कैबिनेट मंत्री ऐसी घटनाओं को छोटा अपराध कहा।
छत्तीसगढ़ में एक साल में दुष्कर्म के 2575 मामले
है कि, छग राज्य में एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक डकैती, लूट, हत्या, दुष्कर्म और अन्य अपराधों के 17009 मामले सामने आए हैं।
इनमें 2575 मामले दुष्कर्म के हैं। यानी दुष्कर्म की औसतन 7 घटनाएं रोज हो रही है।
पिछले दो साल में 5347 दुष्कर्म और अपहरण के 4038 मामले सामने आए हैं। इन तमाम मामलों के लेकर भाजपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना आंदोलन के अंतर्गत 20 फरवरी को तहसील गौरेला के पास धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।