छत्तीसगढ़ में 29 दिसंबर तक 45.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी..

रायपुर (सेंटर छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज 30वां दिन है. खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 29 दिसंबर तक प्रदेश में 45 लाख 48 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. अब तक राज्य के 11 लाख 82 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है. राज्य के मिलरों को 14 लाख 22 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है. मिलर्स ने अब तक 10 लाख 58 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया है.

अब तक हुई धान खरीदी के जिलेवार आंकड़े-

  • महासमुंद जिले में 2 लाख 96 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
  • बस्तर जिले में 58 हजार 452 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • बीजापुर जिले में 24 हजार 180 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • दंतेवाड़ा जिले में 5 हजार 27 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • कांकेर जिले में 1 लाख 44 हजार 676 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • कोंडागांव जिले में 67 हजार 490 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • नारायणपुर जिले में 8 हजार 268 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • सुकमा जिले में 15 हजार 29 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • बिलासपुर जिले में 2 लाख 42 हजार 692 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 34 हजार 268 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • जांजगीर-चांपा जिले में 4 लाख 40 हजार 24 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • कोरबा जिले में 51 हजार 549 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • मुंगेली जिले में 1 लाख 83 हजार 262 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • रायगढ़ जिले में 2 लाख 89 हजार 927 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • बालोद जिले में 3 लाख 03 हजार 437 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • बेमेतरा जिले में 3 लाख 3 हजार 437 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • दुर्ग जिले में 2 लाख 19 हजार 218 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • कवर्धा जिले में 2 लाख 22 हजार 906 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • राजनांदगांव जिले में 3 लाख 81 हजार 670 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • बलौदाबाजार जिले में 2 लाख 92 हजार 951 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • धमतरी जिले में 2 लाख 21 हजार 523 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • गरियाबंद जिले में 2 लाख 96 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी
  • रायपुर जिले में 2 लाख 70 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी
  • बलरामपुर जिले में 65 हजार 848 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • जशपुर जिले में 48 हजार 690 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • कोरिया जिले में 46 हजार 318 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • सरगुजा जिले में 75 हजार 130 मीट्रिक टन धान खरीदी
  • सूरजपुर जिले में 96 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी