कुत्तों के काटने से हिंसक हुई गाय को कर्मचारियों ने किया काबू

धमतरी (सेंट्रल छतीसगढ़) नेमी सिन्हा:-कुरुद, नगर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर नगरवासी चिंतित हैं। पर इसको लेकर स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। ये कुत्ते अब खूंखार भी होते जा रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं, लेकिन नगर पंचायत कुरुद के पास इसमें लगाम लगाने कोई भी योजना नहीं है। लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में ही बच्चों व मवेशियों को कुत्ते काटकर जख्मी कर चुके हैं।

नगर में आदमखोर कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया हुआ हैं। अब वे मवेशियों एवं मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि, ‘नगर में यह एक माह के अंतराल में चौथी गाय है, जिसको कुत्तों ने फिर से अपना शिकार बनाया हैं। आज एक गाय को कुत्तों के झुंड ने काट लिया, जिसके कारण गाय हिंसक हो गई और लोगों को काटने दौड़ाने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गयी। रेबीजग्रस्त गाय आने जाने वाले राहगीरों को दौड़ाने लग गयी। इसकी सूचना नगर पंचायत के कर्मचारियों को दी गयी।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नगर वासियों की दहशत को खत्म करने बड़ी मशक्कत के बाद हिंसक गाय को गांधी चौक उमरदा पहुंच मार्ग में काबू में किया। इस दौरान कर्मचारियों को भी चोंटें भी आयीं, लेकिन आवारा कुत्तों का आतंक अभी खत्म नहीं हुआ हैं। स्थानीय प्रशासन को इनके नियंत्रण के लिए कोई पहल करने की जरूरत