कटघोरा के कांग्रेस जनों ने गांधी जी को जन्मदिन पर याद किया

कटघोरा / जयप्रकाश साहू

कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के कांग्रेसी जनों ने गांधी जी के जन्मदिन पर कटघोरा शासकीय अस्पताल परिसर गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और सभी मरीजों को फल वितरण कर गांधी जी के जन्मदिन मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के उपाध्यक्ष नरेश देवांगन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कटघोरा के अध्यक्ष अशरफ मेमन जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के महामंत्री सुरेश शर्मा, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रतन मित्तल लालबाबू सिंह ठाकुर, पवन शर्मा, विशेष अग्रवाल, राजीव लखन पाल, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती भावना जयसवाल, योगेंद्र सोनकर, संदीप मित्तल, महिपाल दास, मनीष अनंत ,डॉ देवेंद्र कौशिक, पवन जयसवाल ,हुसैन खान, दारा सिंह मरकाम ,अमान खान ,अमन हसन अली, कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ रूद्र पाल सिंह सहित अनेक कांग्रेसी जन उपस्थित थे।