
कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता व साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी श्री काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से नगर सहित समूचे अंचल में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।
स्व. काशीप्रसाद शर्मा सौरभ शर्मा एवं राहुल शर्मा के पूज्य पिता थे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के चलते वे कटघोरा नगर में विशेष आदर और सम्मान रखते थे। SECL में अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने एक निष्ठावान और ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान बनाई थी।
उनके देहावसान से कटघोरा के सामाजिक, धार्मिक और कर्मचारी वर्ग में अपूरणीय क्षति हुई है। ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार के संबंध में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।