
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : पाली के पत्रकार सूरज कश्यप पर पाली नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनय सोनकर द्वारा मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें पत्रकार सूरज कश्यप द्वारा भी उपाध्यक्ष विनय सोनकर की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें पुलिस द्वारा एक तरफा कार्यवाही करते हुए पत्रकार सूरज कश्यप के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले पर पत्रकार पर हुए हमले को लेकर कोरबा जिले के छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने घोर निंदा की है। और आज छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पत्रकार पाली थाना प्रभारी से इस विषय को लेकर मुलाकात की और दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले की सही जांच कर कार्यवाही की मांग रखी।
बतादें की 8 मार्च को पाली मेला में पत्रकार सूरज कश्यप और नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनय सोनकर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच विवाद शांत हुआ ही था कि विनय सोनकर के बड़े भाई दीपक सोनकर वहां पर पहुंचे और बड़े भाई के पहुंचने से आवेश में आकर विनय सोनकर ने पत्रकार सूरज कश्यप पर हमला करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया, इसी बीच पत्रकार सूरज कश्यप अपना बीच बचाव करते हुए उसने भी हांथ उठा दिया जिससे उपाध्यक्ष विनय सोनकर को मामूली चोट आई और पाली थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पत्रकार सूरज कश्यप द्वारा विनय सोनकर के ऊपर हमला करते हुए चोटिल किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना में अपना दबाव बनाते हुए पत्रकार पर झूठी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराया है और साथ ही 6 गवाह का बयान भी दर्ज कराया गया। जिसमें जानकारी अनुसार घटना के वक्त उक्त गवाहों में कोई भी घटना स्थल पर मौजूद नही थे।
छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने थाना प्रभारी अनिल पटेल से मामले पर जानकारी लेते हुए कहा है कि घटना की पूरी जांच कर कार्यवाही की बात कही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ जनप्रतिनिधि के द्वारा मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर छ्त्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, अमरीक सिंह उर्फ रिंकू, जिला सचिव निशांत झा,कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, जिला प्रवक्ता शारदा पाल, पाली ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जायसवाल,कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष ओम गभेल, बाकी मोंगरा अध्यक्ष दिवाकर नाहक , सचिव हिमांशु डिक्सेना, बांकीमोंगरा ब्लॉक सचिव चन्द्र कुमार श्रीवास, मनहरण साहू, जितेंद्र गुप्ता, तुषार साहू, ओम कुर्रे, संतराम पटेल, आयुष सिंह, विशाल मोटवानी, शत्रुघ्न पटेल, विकास सोनी, फिरत पाटले, दिलीप नेताम, सोनू, राजकुमार साहू, आयुष सिंह ,राजू सैनी, राजा डिक्सेना, सुरेंद्र ठाकुर विभूति कश्यप वासु जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।