
रायपुर (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 3,108 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. 987 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज/रिकवर हुए हैं. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 22,057 हो गई है. मंगलवार को कोरोना से 29 लोगों ने दम तोड़ दिया. रायपुर में मंगलवार को सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. कोरोना को लेकर हालात प्रदेश में बद से बदतर होते जा रहे हैं.

कोरोना के बढ़ते केस
दुर्ग में मंगलवार को सबसे ज्यादा 769 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. दूसरे नंबर पर राजधानी रायपुर रहा, जहां मंगलवार को 728 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. राजधानी रायपुर में 5606 एक्टिव केस हैं. दुर्ग में एक्टिव केसों की संख्या 8156 पहुंच गई है. कोरोना के लगातार बढ़ते केसों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है. दुर्ग में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. साल 2021 में दूसरी बार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक दिन में 3000 के पार पहुंचा है.
8 जिलों में 100 से ज्यादा नये केस
दुर्ग, रायपुर जिले पहले से ही हॉटस्पॉट बने हुए हैं. बुधवार को प्रदेश के 8 जिलों में 100 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं. 100 से ज्यादा केस जिन 8 जिलों में आए हैं, उनमें रायपुर, दुर्ग के अलावा राजनांदगांव, बेमेतरा, कोरबा, महासमुंद, बालोद, बिलासपुर शामिल हैं.
एक ही जिले में 14 मौत से मचा हड़कंप
बुधवार को कोरोना ने 29 जिंदगियां छीन ली. अकेले राजधानी रायपुर में ही 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है. एक ही जिले में 14 मौत से हड़कंप मच गया है. दुर्ग में भी 6 लोगों की जान गई है. महासमुंद में 4, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर में 1-1 मौत हुई है. प्रदेश में अब कुल मौत का आंकड़ा 4 हजार131 हो गया है.
मंगलवार के आंकड़े-
| नए केस | 3,108 |
| अस्पताल से डिस्चार्ज | 42 |
| कुल एक्टिव केस | 22,057 |
| मौत | 29 |
| कुल मौत | 4131 |
| टेस्ट | 27,569 |
लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस-
- 29 मार्च-3,108 नए केस
- 28 मार्च-2,153 नए मरीज
- 27 मार्च- 3,162 नए केस
- 26 मार्च-2,665 नए मरीज
- 25 मार्च-2,419 केस मिले
- 24 मार्च-2,106 नए केस
- 23 मार्च-1,910 केस मिले
- 22 मार्च-1,525 केस मिले
मंगलवार के कोरोना के आंकड़े-
| जिला | नए मरीज | कुल सक्रिय मरीज |
|---|---|---|
| दुर्ग | 769 | 8165 |
| रायपुर | 728 | 5606 |
| राजनांदगांव | 245 | 1258 |
| बेमेतरा | 200 | 825 |
| बिलासपुर | 163 | 1027 |
| महासमुंद | 119 | 540 |
| बालोद | 114 | 432 |
| कोरबा | 108 | 414 |
| धमतरी | 78 | 372 |
| जांजगीर-चांपा | 76 | 217 |
| रायगढ़ | 69 | 291 |
| सरगुजा | 53 | 529 |
| सूरजपुर | 53 | 291 |
| कबीरधाम | 51 | 181 |
| बलौदाबाजार | 50 | 317 |
| कांकेर | 47 | 192 |
| जशपुर | 36 | 331 |
| गरियाबंद | 33 | 149 |
| मुंगेली | 29 | 100 |
| बस्तर | 27 | 171 |
| कोरिया | 19 | 322 |
| गौरेला पेंड्रा मरवाही | 14 | 91 |
| बलरामपुर | 10 | 75 |
| दंतेवाड़ा | 6 | 37 |
| कोंडागांव | 5 | 51 |
| सुकमा | 2 | 16 |
| नारायणपुर | 2 | 15 |
| बीजापुर | 2 | 30 |
इन 5 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस-
| जिला | कुल एक्टिव केस |
| दुर्ग | 8165 |
| रायपुर | 5606 |
| राजनांदगांव | 1258 |
| बिलासपुर | 1027 |
| बेमेतरा | 825 |
इन 5 जिलों में सबसे कम एक्टिव केस-
| जिला | कुल एक्टिव केस |
| नारायणपुर | 15 |
| सुकमा | 16 |
| बीजापुर | 30 |
| दंतेवाड़ा | 37 |
| कोंडागांव | 51 |