
रायपुर (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन है. बावजूद इसके प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. इसके साथ ही कोरोना से मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 1 हफ्ते से रोजाना 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हो रही है. छत्तीसगढ़ में बुधवार को 219 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. सर्वाधिक 58 लोगों की मौत रायपुर में हुई है. छत्तीसगढ़ में बुधवार को 15,563 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं रायपुर में नए 1458 कोरोना मरीज मिले हैं.
मौत के आंकड़े-
| तारीख | मौत |
| 16 अप्रैल | 138 |
| 17 अप्रैल | 138 |
| 18 अप्रैल | 170 |
| 19 अप्रैल | 165 |
| 20 अप्रैल | 181 |
| 21 अप्रैल | 183 |
| 22 अप्रैल | 197 |
| 23 अप्रैल | 219 |
| 24 अप्रैल | 203 |
| 25 अप्रैल | 190 |
| 26 अप्रैल | 215 |
| 27 अप्रैल | 236 |
| 28 अप्रैल | 219 |
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या-
| तारीख | नए मरीज |
| 7 अप्रैल | 10310 |
| 8 अप्रैल | 10652 |
| 9 अप्रैल | 11447 |
| 10 अप्रैल | 14098 |
| 11 अप्रैल | 10,521 |
| 12 अप्रैल | 13,576 |
| 13 अप्रैल | 15,121 |
| 14 अप्रैल | 14,250 |
| 15 अप्रैल | 15,256 |
| 16 अप्रैल | 14,912 |
| 17 अप्रैल | 16,083 |
| 18 अप्रैल | 12,345 |
| 19 अप्रैल | 13,834 |
| 20 अप्रैल | 15,625 |
| 21 अप्रैल | 14,519 |
| 22 अप्रैल | 16,750 |
| 23 अप्रैल | 17,397 |
| 24 अप्रैल | 16,731 |
| 25 अप्रैल | 12,666 |
| 26 अप्रैल | 15,084 |
| 27 अप्रैल | 14,893 |
| 27 अप्रैल | 15,563 |
राज्य के टॉप 3 जिले में एक्टिव केस
| रायपुर | 10,812 |
| रायगढ़ | 9883 |
| बलौदाबाजार | 8461 |
59,402 लोगों की हुई टेस्टिंग
प्रदेश में जिस तरह लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है, उसी तरह प्रदेश में कोरोना टेस्ट भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. बुधवार को प्रदेश में 59,402 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें प्रदेश में 15,563 कोरोना मरीज पाए गए.
रायपुर में सुधर रहे हालात
पिछले 5 दिनों से रायपुर में कोरोना संक्रमित में मरीजों के आंकड़े कम होते हुए नजर आए हैं. पिछले 5 दिनों के आंकड़े की बात की जाए तो 23 अप्रैल को रायपुर जिले में 3215 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. जिसके बाद लगातार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े कम हुए हैं.26 अप्रैल को जिले में 1394 संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं बुधवार को रायपुर जिले में 1458 संक्रमित मरीज मिले हैं. हालांकि जिले में मौत की आकड़ो में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है.
रायपुर में नए मरीजों के आंकड़े-
| तारीख | नए मरीज | मौत |
| 23 अप्रैल | 3215 | 57 |
| 24 अप्रैल | 2138 | 46 |
| 25 अप्रैल | 1639 | 44 |
| 26 अप्रैल | 1394 | 62 |
| 27 अप्रैल | 1456 | 54 |
| 28 अप्रैल | 1458 | 58 |