
कोरबा/,पसान 16 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ )जफर खान : पसान थान्तर्गत ग्राम पिपरिया निवासी रामकली कुशराम पति स्व.भुवन कुशराम ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी रंजीता का विवाह 4 माह पूर्व गौरेला पेंड्रा निवासी लवकेश सारथी के पूरे सामाजिक रीति रिवाज से कराई थी। लेकिन विवाह के बाद लवकेश शराब पीकर आयदिन उनकी बेटी रंजीता के साथ मारपीट करता हैं। 13 अक्टूबर को उनका दामाद लवकेश सारथी उनकी बेटी को लेकर पिपरिया उनके घर आये। और 14 अक्टूबर को उनका दामाद लवकेश सारथी शाम 6 बजे शराब पीकर घर आया और विवाद करने लगा।