
कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):–भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू द्वारा सोशल मीडिया को बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु सोशल मीडिया साइबर विस्तारक की सूची जारी की गई। जिसमें प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी विपिन साहू, प्रदेश सह-संयोजक अमन प्रताप सिंह और दिनेश चावरिया को बनाया गया। साथ ही संभाग के प्रभारी और सहप्रभारी की भी घोषणा की गई जिसमें कोरबा जिले से भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (सोशल मीडिया) रवि साहू को बिलासपुर संभाग का सह-प्रभारी और विभूति कश्यप को रायपुर संभाग का सह-प्रभारी बनाया गया है। इस सूची में कुल 13 लोगों का नाम शामिल है।
