कोरबा : दर्री सीएसपी ने ली बांकीमोंगरा थाना परिसर में जनप्रतिनिधि व पत्रकारों से बैठक

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) आयुष सिहं :- कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में दर्री सीएसपी सुश्री लीतेश सिंह ने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह जी के मौजूदगी में बांकीमोंगरा क्षेत्र के व्यापरियों , जनप्रतिनिधि , पत्रकारों एवं आम नागरिकों की बैठक ली ।

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर दिशानिर्देश पर जिले के हर थाना-चौकियों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , पत्रकार , व्यापारी , पार्षद , एवं सरपंचों से बैठक लिया जा रहे हैं । इसी कड़ी में दर्री सीएसपी सुश्री लीतेश सिंह ने बांकीमोंगरा थाना परिसर में बैठक ली । बैठक में सीएसपी सिंह ने बांकीमोंगरा के व्यापरियों को अपने हर दुकानों के अंदर एवं बाहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने , सड़क पे वाहन जाम ना करने , अपने दुकान की समान को सड़क की ओर ना रखने जैसे आदेश दिये । वहीं सीएसपी सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगो से कई जानकारियां लिये व जल्द ही समाधान करने की आश्वासन भी दिये । उन्होंने कहाँ की शराब पीकर वाहन ना चलाए , बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं , वाहन चलाते समय फोन में बाते ना करें , अपने वाहनों की कागजात साथ में लेकर चले , वाहन तेज गति से ना चलाए , नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे जैसे कई सारे जानकरियां दिये । साथ ही बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया कि शराब भठ्ठी के पास ढाबे में बैठाकर शराब पिलाया जा रहे उसे रोक लगाए व लबींचाल से लेकर इंदिरानगर प्रवेश द्वार तक सड़क की दोनों ओर ट्रकों की लबीं कतारे बेवजह लगे रहते हैं उसे हटायें जाए । जिस पर सीएसपी ने तत्काल थाना प्रभारी को आदेश दियें कि ढाबे में शराब पिलाना बंद करवाये वहीं सड़क की दोनों ओर बेवजह वाहन लगे है उसे तत्काल हटाएं और समझाईश दे अगर समझाईश के बावजूद नहीं मानते हैं तो कार्यवाही करें । बैठक में दर्री सीएसपी सुश्री लीतेश सिंह सहित बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह , पार्षद पवन गुप्ता , पत्रकार अरूण सांडे , महेन्द्र सिंह , विकास सोनी , अजय मिश्रा , फिरत पाटले , जनप्रतिनिधि , व्यपारिगण , व बांकीमोंगरा थाना के समस्त स्टाफ मौजूद थे ।

बाकीमोगरा से आयुष सिहं की रिपोर्टर…