कटघोरा : दो युवकों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम.. किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी.. पीड़िता ने दर्ज कराई थाना में रिपोर्ट.
कोरबा/कटघोरा अक्टूबर 2022 ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में 5 दिन पहले एक महिला के घर में रात को जबरन उसे 2 लोगों ने पहले मारपीट की उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।