
सूरजपुर(सेंट्रल छत्तीसगढ़): लगभग 36 दिनों तक बलरामपुर जिले के अलग-अलग वन परिक्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद आखिरकार 29 हाथियों का दल सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र पहुंच गया (Elephants terror in Surajpur ) है. इस दल में कुल 29 हाथी हैं. जिसमें 10 छोटे हाथी, 10 मादा और 9 नर हैं. जिसको लेकर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के हाथी बचाव दल सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो गए हैं. ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी रही है.