कोरबा : ईडी के प्रेस नोट को आधार बना भाजपा ने की प्रेस वार्ता, सीएम के पद पर बने रहने को बताया अनैतिक

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अजय राय :-छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि, ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, का किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा। एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी से सीमाएं लांघ दी है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय है।
बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के लिए पूरा रैकेट बनाया गया है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारी, राजनेता और बिचौलिए जुड़े है और छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन 2 से 3 करोड रुपये जबरन वसूले जा रहे है। इस प्रकार हजारों करोड़ रुपये वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है।

भाजपा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस सरकार से सवाल किया


प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा.राजीव सिंह,संतोष देवांगन व पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर उपस्थित रहें, व प्रेस के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़ा किया।


:- ईडी के प्रेस नोट में विस्तार से भ्रष्टाचार की प्रक्रिया. जब्त की गई बेहिसाब राशि आभूषण, नकदी की जानकारी आने के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी इस्तीफा कब देंगे?

:- भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई में बाधा बनने के लिए क्या मुख्यमंत्री जी क्या जनता से माफी मांगेंगे?

:- क्या कांग्रेस सरकार अब यह बताएगी कि अधिकारियों, राजनेताओं, व्यापारियों का यह भ्रष्टाचार रैकेट 10 जनपथ दिल्ली में कितने रुपए पहुंचा रहा है?

:- अधिकारियों के घर से नकदी आभूषण और अनेक बेहिसाब चीजें मिलने के बाद भी अब तक उन पर निलंबन की कार्यवाही क्यों नहीं हुई है?

:- जो लोग सरकारी पदों पर या सरकार द्वारा मनोनीत है और जिन पर जांच हुई हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया क्यों नहीं गया?