
कोरबा/कटघोरा 1 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : पैसे की कमी के कारण इलाज के अभाव में अब लोगों की जान नहीं जाएगी। अधिक लोग अब बिना किसी परेशानी के कोरबा जिले के कटघोरा में संचालित हरि कृष्णा हॉस्पिटल नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा सकेंगे। योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग लें इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।