
जिला कलेक्ट्रेट में 27 मार्च को होने वाली डीआरआरसी बैठक का करेंगे विरोध
हरदीबाजार के 2004 -2010 के अधिग्रहण मकानों के सर्वे नापी का जब तक मौजा,बसाहट ,नौकरी अन्य परिसंपत्तितो का नहीं देंगे,तब तक 2025 अधिग्रहण का डी आर आर सी बैठक का करेंगे विरोध
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार :– ग्राम पंचायत हरदीबाजार में ग्रामवासियों की एक आवश्यक बैठक रविवार दोपहर 3 बजे पंचायत भवन में सरपंच की अगुवाई पर रखी गई थी। हरदीबाजार के नापी सर्वे 2025 के पार्ट तीसरा के संबंध में डीआरआरसी एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन के द्वारा 27 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक रखने संबंधी जानकारी सोशल मीडिया से होने के पश्चात, पंचायत भवन में एक आवश्यक बैठक रखा गया था,बैठक में चर्चा हुई की ग्राम पंचायत हरदीबाजार के 2004 एवं 2010 के अधिग्रहण का सर्वे नापी लगभग पूर्ण होने को है जबकि सर्वे नापी के बाद मकान मालिकों, भू-स्वामीयों को अभी तक मौजा राशि, नौकरी, बसाहट परिसंपत्तियो की सूची व एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा अभी तक मुआवजा पत्रक जारी नहीं किया गया है । ऐसे में तीसरा अधिग्रहण के संबंध में डीआरआरसी करना उचित नही है। ग्राम पंचायत में उपस्थित सरपंच लोकेश्वर कंवर एवं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन,नरेश टंडन ,रमेश अहीर सहित ग्रामवासियों ने अपनी बातें रखी कि जब तक 2004 एवं 2010 की सर्वे नापी मकान का नौकरी बसाहट परिसंपत्तियो के मौजा राशि नहीं दिया जाएगा तब तक हम 2025 का डीआरआरसी बैठक में शामिल नहीं होंगे हम इसकी विरोध करेंगे पहले की नापी का मौज बसाहट,नौकरी दिया जाए तब 2025 अधिग्रहण का सर्वे नापी किया जाए । इस दौरान बैठक में विजय जायसवाल, नरेश टंडन, रामशरण कंवर,गोपाल यादव ,अरुण राठौर, राजेश जायसवाल,जगदीश अग्रवाल, रमेश अहीर,रामू जायसवाल ,ब्यास राठौर,दिनेश गुरुद्वान, प्रेम डिक्सेना, अशोक डिक्सेना, देव कुमार जायसवाल ,प्रदीप राठौर, वासु जायसवाल, लाला राठौर, उमेश राठौर, बजरंग पटेल, राजेन्द्र जगत, उमेश भारद्वाज,रामायण यादव, सुरेंद्र राठौर , गजेन्द्र ठाकुर,सीताराम ओढ़े,गजानंद यादव,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।