कटघोरा चौक पर मिला मासूम बच्चा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) कटघोरा चौक पर आज एक लगभग 3 वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करने के बाद बच्चे को वर्तमान में कटघोरा थाना में रखा गया है।

अपना नाम और पता बताने में असमर्थ

​छोटा होने के कारण बच्चा सहमा हुआ है और अपना नाम या अपने माता-पिता और घर का पता बताने में असमर्थ है। पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन बच्चे के परिजनों को ढूंढने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बच्चे की पहचान:

  • उम्र: लगभग 3 वर्ष
  • पहनावा: जैसा कि तस्वीर देखा जा सकता है, बच्चे ने मैरून और ग्रे रंग की बनियान (Inners) पहनी हुई है और उसके हाथ में एक छोटा खिलौना/पंखा है।