कटघोरा चौक पर मिला मासूम बच्चा, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

​कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) कटघोरा चौक पर आज एक लगभग 3 वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करने के बाद बच्चे को वर्तमान में कटघोरा थाना में रखा गया है।

​अपना नाम और पता बताने में असमर्थ

​छोटा होने के कारण बच्चा सहमा हुआ है और अपना नाम या अपने माता-पिता और घर का पता बताने में असमर्थ है। पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन बच्चे के परिजनों को ढूंढने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

​बच्चे की पहचान:

  • ​उम्र: लगभग 3 वर्ष
  • ​पहनावा: जैसा कि तस्वीर देखा जा सकता है, बच्चे ने मैरून और ग्रे रंग की बनियान (Inners) पहनी हुई है और उसके हाथ में एक छोटा खिलौना/पंखा है।