
सेंट्रल छत्तीसगढ़/(विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार – संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा,राम स्तुती, हनुमान जी की आरती व विशेष पूजा पाठ का 1 अगस्त 2026 को लगातार 9 वर्ष पूर्ण होने पर संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में टीम चरक धर्म संवाहक टीम द्वारा संगीतमय सुंदर कांड पाठ व हनुमान चालीसा का आयोजन सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त सायं 6 बजे को किया जाएगा। मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में आने का निमंत्रण दिया है। इस भक्ति रूपी कार्यक्रम में आप सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है