
कोरबा, 22 जुलाई 2026 ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार, विकास विस्तार अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर (प्रभारी CEO, जनपद पंचायत कोरबा) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश (क्रमांक ESTB/8192-2026- Tribal Section, दिनांक 30.06.2026) के तहत श्री संजय कुमार राय (पूर्व CEO, जनपद पंचायत रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर) का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा के पद पर हुआ था।
संजय कुमार राय द्वारा 20 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत कोरबा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जाने के पश्चात, कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु यह नया आदेश जारी किया गया।
आहरण एवं संवितरण के अधिकार
छ.ग. कोषालय संहिता भाग-01 के पूरक नियम 125 के तहत खगेश कुमार निर्मलकर को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के आहरण एवं संवितरण (DDO) हेतु भी अधिकृत किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के तहत श्री खगेश कुमार निर्मलकर को तत्काल प्रभाव से अपना पुराना प्रभार सौंपकर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।