स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय छिंदपुर में 39 छात्राओं को विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया साइकिल वितरण

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार…कटघोरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल जी शामिल होकर 39 छात्राओं को साइकिल वितरित किया कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा शासन की यह योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, विद्यालय आने-जाने की सुविधा बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ राठौर , मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर , मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी, महामंत्री प्रताप सिंह कंवर, हुलेश राठौर , सचिन राठौर , कृष्णानंद राठौर , प्यारे राठौर, देव सिंह राठौर, शैलेन्द्र राठौर, मनहरण राठौर, लखेश्वर साहू , जगदीश पाटले, विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।