
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (अजय राय)कोरबा:-छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 3 का भव्य आगाज 3 जून से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में हो चुका है। यह टूर्नामेंट 3 जून से 14 जून 2026 तक खेला जा रहा है, जिसमें राज्य की 6 फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ रही हैं।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 3 का आगाज धमाकेदार हुआ जहां बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी राय ने मनमोहक प्रस्तुति दी ,इस दौरान सीसीपीएल का विशेष प्रचार वाहन राज्य के प्रमुख जिलों में जाकर क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के बीच प्रतियोगिता का रोमांच और अधिक बढ़ाने पहुंच रहा है। रविवार 6 जून को सीसीपीएल का प्रचार वाहन सुबह 7:00 बजे सीएसईबी कोरबा पूर्व मैदान में वह शाम 7:00 बजे पॉम माल
प्रचार के लिए उपस्थित रहेगा इस दौरान कई प्रकार की गतिविधि भी होगी ।
कैच पकड़ो और जीतो इनाम: मैच के दौरान स्टैंड्स में गेंद को कैच करने वाले दर्शकों को मौके पर 10,000 रुपए का नकद इनाम दिया जा रहा है।लकी ड्रॉ और मेगा प्राइज़: स्टेडियम में दर्शकों को फ्री टिकट दिए जाते हैं। टिकट के पीछे अपनी जानकारी लिखकर ड्रॉपबॉक्स में डालने पर लकी ड्रॉ निकाला जाता है, जिसमें विजेता को टू-व्हीलर (स्कूटी) और ₹14,000 से लेकर ₹40,000 तक के नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
