
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पाली ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पीडब्ल्यूडी (PWD) विश्राम गृह में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

सूरज कश्यप को मिली कमान
बैठक का मुख्य एजेंडा पाली ब्लॉक के नए अध्यक्ष का चुनाव करना था। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में सूरज कश्यप को सर्वसम्मति से पाली ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। सूरज कश्यप के अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी पत्रकारों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया और बधाई दी।

जिला कार्यकारिणी के लिए रितेश जायसवाल का प्रस्ताव
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। पाली ब्लॉक के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार रितेश जायसवाल को जिला कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए एक सुर में प्रस्ताव रखा, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पाली ब्लॉक की पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही आने वाले समय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच गंभीर चर्चा हुई और रणनीति तैयार की गई।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकार संघ के कई दिग्गज और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:
- शशिकांत डिक्सेना (जिलाध्यक्ष, कोरबा)
- आशुतोष शर्मा (अध्यक्ष, कटघोरा)
- रितेश जायसवाल
- राम किंकर जायसवाल
- हिमांशु डिक्सेना
- संतराम पटेल
- राहुल जायसवाल
- अंकित जायसवाल
- शाह आलम सहित ब्लॉक के अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।