
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में तीन वर्षों से 108 एंबुलेंस सेवा बंद हो गई थी जिस कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सैकड़ो गांव जुड़ा हुआ है यहां खास तौर पर बहुमूल्य आदिवासीयो का क्षेत्र से जुड़ा हुआ है बारिश के समय में मरीजों को आने-जाने में बड़ी परेशानी हो रही थी अब 108 एंबुलेंस सेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में सुचारू रूप से चालू हो गया है अब मरीज को 108 एंबुलेंस सेवा के सुचारू रूप से चालू होने से राहत मिलेगी एंबुलेंस की मांग लगातार क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा था जो की शासन की योजनाओं के अनुसार एम्बुलेंस स्वीकृती दी गई है ग्राम के सरपंच लोकेश्वर कंवर ,पूर्व जनपद अनिल टंडन सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया गया इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ युद्धेश सांडे ,डॉक्टर टकेंद्र वर्मा ,डॉ सुधा महंत,पी सी पात्रे,सचिव बिसाहू सिंह राज सहित कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।।
