आदित्य की सफलता पर सरपंच ने किया सम्मान, गांव हुआ गौरवान्वित

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. पाली विकास अंतर्गत ग्राम पंचायत भलपहरी के प्राथमिक शाला भलपहरी कला के होनहार छात्र आदित्य कंवर ने जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.25 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया में 20वां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु अपना स्थान बनाकर इतिहास रच दिया है।
इस सफलता से पूरे ग्राम पंचायत में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। आदित्य के चयन पर ग्राम पंचायत भलपहरी की सरपंच श्रीमती सावित्री कामता प्रसाद मरावी ने छात्र को श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर तथा मुंह मीठा कराते हुए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपसरपंच प्रह्लाद राठौर, पंच महत्तरू रामखांडे, त्रिभुवन पॉवले, नंदू कंवर, शत्रुघ्न कश्यप, रोहित कश्यप, अजय कश्यप, छत्रपाल राठौर, चुम्मन कश्यप, शिक्षक विजय कुमार धृतलहरे, श्रीधर राठौर एवं बिंदुलता सूरगे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।