प्रेस क्लब भवन हरदी बाजार में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आज

सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. प्रेस क्लब हरदी बाजार भवन में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 29 मार्च को सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, इंटक जिलाध्यक्ष श्यामू (खुशाल) जायसवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सनिता अनिल टंडन,सरपंच लोकेश्वर कंवर, डॉ विजय राठौर जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा व शिक्षा, स्वास्थ्य ,राजनीतिक,सामाजिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।।