
हरदीबाजार के 2004 -2010 के अधिग्रहण मकानों के सर्वे नापी का जब तक मौजा,बसाहट ,नौकरी अन्य परिसंपत्तितो का नहीं देंगे,तब तक 2025 अधिग्रहण का डीआरआरसी बैठक का किया जाऐगा बहिष्कार
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार :- ग्राम पंचायत हरदीबाजार में ग्रामवासियों द्वारा नापी सर्वे 2025 के पार्ट तीसरा के संबंध में डीआरआरसी एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन के द्वारा 27 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक है । जिसका बहिष्कार ग्राम पंचायत हरदीबाजार के द्वारा करते हुए बस स्टैंड सत्यदेव मंदिर से तहसील कार्यालय लगभग दो किमी पैदल मार्च कर नायब तहसीलदार सुजीत पाटले को मांग पत्र सौंपा । मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि 2004 एवं 2010 के अधिग्रहण का सर्वे नापी लगभग पूर्ण होने को है जबकि सर्वे नापी के बाद मकान मालिकों, भू-स्वामीयों को अभी तक मौजा राशि, नौकरी, बसाहट परिसंपत्तियो की सूची व एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा अभी तक मुआवजा पत्रक जारी नहीं किया गया है । ऐसे में तीसरा अधिग्रहण के संबंध में डीआरआरसी करना उचित नही है। सरपंच लोकेश्वर कंवर एवं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन,नरेश टंडन , विजय जायसवाल ने नायब तहसीलदार के सामने बातें रखी इस अवसर श्यामू जायसवाल,रामशरण कंवर,इशाक खान ,राजेश जायसवाल, प्रेम डिक्सेना, अशोक डिक्सेना, देव कुमार जायसवाल ,प्रदीप राठौर, आशीष अग्रवाल, रामेश्वर यादव, इंद्रभूषण ओंडे, कमलेश राठौर, जगदेव राठौर,वासु जायसवाल, लाला राठौर, उमेश राठौर, बजरंग पटेल, राजेन्द्र जगत, गणेश शर्मा,श्रवण,उमेश भारद्वाज,रामायण यादव, सुरेंद्र राठौर , गजेन्द्र ठाकुर,सीताराम ओढ़े,गजानंद यादव,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।