एसईसीएल दीपक खदान के 30 मीटर मुहाने पर है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार

दहशत के साए पर जी रहा स्वास्थ्य कर्मचारी हो सकता है किसी दिन बड़ा हादसा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चारों तरफ दरारें आ गई है तो वहीं पानी के लिए तरस रहा मरीज एवं स्वास्थ्य कर्मचारी

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार के डिलवरी वार्ड का छत का प्लास्टर भर भरा कर गिरा यह घटना आज बुधवार दोपहर एसईसीएल दीपका के हैवी ब्लास्टिंग से हुआ जहां पर वार्ड के नर्स,सिस्टर उपस्थित रहे जो की बाल बाल बच्चे इस संबंध में चिकित्सा विभाग के द्वारा बार-बार उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है कि हैवी ब्लास्टिंग के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य का भवन में रहना खतरे से खाली नहीं चारों तरफ खदानें आ गई है खदान से 30 मीटर के दायरे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां लगातार हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है जो की किसी दिन भी हादसा हो सकता है इसके बावजूद एसईसीएल दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग करने को नहीं छोड़ रहा है आखिरकार बुधवार को दोपहर जब हैवी ब्लास्टिंग हुई तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डिलीवरी रूम का छत का छप्पर भर भरा कर गिर गया जहां नर्स सिस्टम उपस्थित रहे और बाल बाल बचे।।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसईसीएल दीपका खदान से लगभग 30 मीटर के दायरे पर है वही पानी के लिए मरिज एवं स्वास्थ्य कर्मचारी तरस रहा है यहां पूरी तरह बोर का पानी सूख चुकी है ।।