
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दपूर में तालाब का सौंदरीकरण के लिए सरपंच सहित ग्राम वासियों के द्वारा विधायक प्रेमचंद पटेल से मांग किया गया था जो की विधायक पटेल के द्वारा मांग पर सी.एस.आर मद से 42 लाख रुपये की लागत से होने वाले तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया विधायक द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य न केवल ग्राम की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति में भी अहम भूमिका निभाएगा,तालाब का सौंदर्यीकरण होने से जल स्तर में सुधार होगा, साथ ही स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित जल स्रोत उपलब्ध हो सकेगा। यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, सरपंच श्रीमती सकुंती प्रताप कंवर , महामंत्री हेमन्त तिवारी, हुलेश राठौर,शंकर यादव, कृष्णनंद राठौर,तेरश श्रीवास, गजानंद राठौर एवं मन्नु राठौर सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम के सरपंच श्रीमती सकूंती प्रताप कंवर ने संबोधित करते हुए कहा कि इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल सहित सभी संबंधितों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।।