कटघोरा मे अनुराग दुहलानी के ऊर्जावान युवाओं को मिली जिम्मेदारी, भाजपा युवा मोर्चा मे जिला कोरबा के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा ..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा की गई। जारी सूची के अनुसार अनुराग दुहलानी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इन ऊर्जावान युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र कटघोरा के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया है।