शांतिनगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भोग, प्रसाद का होगा वितरण

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़/हरदीबाजार :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरदीबाजार शांतिनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में लगातार 13 वर्षों से विशेष पूजा अर्चना कर खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण किया जाता रहा है । आदिदेव महादेव को खीर-पूड़ी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने बताया कि इस वर्ष एसईसीएल दीपका कोयला खदान से प्रभावित होने की वज़ह से लोगों की आबादी घट गई है, जिससे खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण न कर सुखा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।