
सेंट्रल छत्तीसगढ़/विनोद उपाध्याय/हरदी बाजार ..ग्राम पंचायत नेवसा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन सर्व यादव समाज एवं ग्राम वासियों के द्वारा कराया जा रहा है भागवताचार्य पुष्पेंद्र शुक्ला जी द्वारा रोजाना पूजा पाठ के साथ कथा श्रवण कराया जा रहा है इस दौरान कथा के छठवा दिन क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य भवानी राजेश राठौर द्वारा जो पापी मन करले भजन बाद में प्यारे पछतायेगा का गायन सुन कर श्रोता भक्त झूम उठे पूर्व जनपद सदस्य भवानी राठौर ने कहा कि श्री रामचरितमानस गायन व श्री रामचंद्र जी की कथा के अनुष्ठान से गांव में सुख शांति तो मिलती है साथ ही ऐसे आयोजन से गांव की एकता भी बनी रहती है श्री रामचरितमानस गायन में स्थानीयकरण मानस मंडलियों के साथ पूर्व उपसरपंच शिवलाल यादव, तामेश्वर यादव,विजय जायसवाल, परदेसी धनवार, बलराम राठौर ,शारदा यादव, भूवन यादव ,विद्यानंद राठौर, लक्ष्मण यादव ,बिसाहू यादव एवं गांव के समस्त श्रोता समाज बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।।