वरिष्ठ पत्रकार अनूप जायसवाल जी को प्रेस क्लब परिवार हरदीबाजार की ओर से दी गई श्रद्धांजलि

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार) – कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब कोरबा के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक अनूप जायसवाल जी का सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, प्रेस क्लब परिवार हरदीबाजार व छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदीबाजार के द्वारा अनूप जायसवाल जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक डॉ विजय राठौर, अध्यक्ष बाबूराम राठौर, विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव राजाराम राठौर, कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सह सचिव सुरेंद्र राठौर, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रमोद राठौर, उपस्थित थे।

oplus_140509218