
सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ (पाली): ग्राम पंचायत राजकम्मा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर अधिक सक्रिय बनाना और मंडल स्तर पर कार्यसमिति का त्वरित गठन करना रहा।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डी. के. आडिले की विशेष मौजूदगी रही। संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा ने सभी मंडल अध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करें और इसकी सूची ब्लॉक अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से सौंपें। इसके साथ ही संगठन की निरंतर सक्रियता बनाए रखने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को महीने में कम से कम एक बार अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, पूरन सिंह, निलेश यादव, अंबिका पटेल, आशु जायसवाल, विकास पटेल, संतू दास, इंद्रपाल, लाफा से सुमन दीदी, तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के कोषाध्यक्ष दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।