
कोरबा (अजय राय) :- छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ सी.एस.सी.एस द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा जिले के खिलाड़ी रहे रोहित ध्रुव को बतौर रणजी चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौपी गई है।
तत्कालीन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम कनाडा के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीत दर्ज कराने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश के कप्तान रोहित ध्रुव को प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर में आयोजित विशेष बैठक में नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जहा प्रदेश क्रिकेट संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष व्ही. मोहन दास व सचिव विंटेश अग्रवाल बनाए गए ,वही कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र निवासी रहे रोहित ध्रुव अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है।
रोहित ध्रुव जो की बिलासपुर जोन से रेलवे की टीम की कमान संभालने का दायित्व भी निभा चुके है, वर्तमान में राज्य क्रिकेट संघ में विभिन्न आयु और वर्ग के कोच भी रह चुके है।
यही वजह रही कि रोहित ध्रुव को प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौपी गई है। रोहित ध्रुव को रणजी टीम के चयनकर्ता की जिम्मेदारी प्राप्त होने पर कोरबा सहित रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर में भी क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रेमियों के मध्य हर्ष व्याप्त है ।ऐसे में कोरबा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी बी बी साहू ,नगर कोतवाल मोती पटेल,जीत सिंह,छतलाल यादव,अखिलेश मणि,अजय राय सहित वरिष्ठ खिलाड़ी विशाल केलकर,रिंकू सोढ़ी (बलबीर सिंह सोढ़ी),रतन भारिया,प्रेम लाल साहू,अरविंद,विजय पात्रे,विनोद मिश्रा,कृष्णा मिश्रा,ओमक्रेश्वर तिवारी सहित अनेक स्नेहीजनों ने सुभकामनाए दी है।
