कार्यशाला संगठन की मजबूती और नए भारत निर्माण की दिशा में सार्थक पहल है चुलेश्वर राठौर

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार)- भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार द्वारा “जीएसटी सुधार एवं आत्मनिर्भर भारत” विषय पर कार्यशाला बस स्टैंड भिलाई बाजार में आयोजित किया गया ,इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुलेश्वर राठौर मुख्य वक्ता व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोरबा ने कहा जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली का सरलीकरण नहीं है, बल्कि “एक देश–एक बाजार” की सोच को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे व्यापार जगत को पारदर्शिता मिली है और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का संकल्प है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों की रीढ़ बन रही हैं। कार्यकर्ताओं से मेरा आग्रह है कि वे इस संदेश को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाएँ, ताकि हर नागरिक इस बदलाव से लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमंत तिवारी मंडल महामंत्री, हुलेश राठौर मंडल उपाध्यक्ष, रथलाल पाटले मंडल उपाध्यक्ष, सचिन राठौर युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, ललित मोहन राजवाड़े मंडल मंत्री ,मणि शंकर पाटले, राजकुमार नामदेव एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।