
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. केन्दीय एवं राज्य के आह्वान पर भाजपा मंडल हरदी बाजार में आत्म निर्भर विकसित भारत तथा GST रिफार्म next genration की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत मां के तैल्पचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता की जयकारा के साथ किया गया तत्पश्चात मंडल पदाधिकारियों नें अतिथियों का श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन कृष्णा पटेल मंडल अध्यक्ष ने दिया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता राजेंद्र राजपूत अध्यक्ष नगर पालिका दिपका रहे जिन्होने मंडल कार्यशाला के विषय को विस्तार से रखा। मंडल कार्यशाला को अजय कुमार दुबे जिलामंत्री, चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, नरेश टंडन पूर्व जिलामंत्री, जगदीश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता , नवरतन सिंह, ने संबोधित किया | इस अवसर पर हिरालाल अहीर, विनोद कंवर, चंदर मरकाम , अमरनाथ कौशिक,देवनाथ यादव, राज ओग्रे , चैतराम बघेल, अनिल पटेल, मनोज, रामकुमार पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के बाद
GST उत्सव के तहत अतिथियों के साथ सभी कार्यकर्त्ताओं ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर GST बचत के संबंध में चर्चा किया इस दौरान जे पी होंडा शो रुम पहुंच कर संचालक जगदीश अग्रवाल ने बताया GST स्लैब कम करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया इसी तरह अलग-अलग दुकानों में जाकर जीएसटी उत्सव के तहत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर जीएसटी बचत के संबंध में चर्चा किया तथा लोगों ने मोदी जी को अब तक के और पूरे विश्व में सबसे महानतम प्रधनमंत्री बताया ।।