स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या सिंह ने दी माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान पर व्याख्यान

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कटघोरा नगर स्थित श्री गोपाल मल्टीसिटी हास्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या सिंह तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ जी बी गोस्वामी जी ने अपनी सेवाएं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रदान की,इस शिविर में मैं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या सिंह द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय की छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता तथा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बच्चों के माता-पिता का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को इस दौरान स्वच्छता के बारे में बताएं। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता क्यों जरूरी है, इसके बारे में विस्तार से समझाया और इस दौरान स्वच्छता बरतने से छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहती हैं। छात्राओं को पूर्ण आहार के बारे में जानकारी देते हुए डाइट में दूध- दही, हरी और पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। कार्यक्रम में मासिक धर्म और किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव को लेकर पूछे गए छात्राओं के सवालों का सहजता से जवाब दिया। बच्चों के पर्सनल हाइजीन के बारे में सुक्षमता से जानकारी दी। माहवारी के संबंध में समाज में प्रचलित रुढियों तथा अंधविश्वास आदि के संबंध में कोई वैज्ञानिक प्रमाण प्राप्त नहीं होते , इसलिए इस विशेष समय में स्वच्छता नियमों का पालन करके हम स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं। डॉ जी बी गोस्वामी ने छात्रों और खिलाड़ियों को खेल के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए उनसे बचने के उपाए बताए। व्यायाम तथा संयमित दिनचर्या का पालन कर हम विभिन्न प्रकार के रोगों से बच सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एम वैष्णो जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अनिल पांडेय ,डॉ अनु रमन, डॉ अर्चना बोरकर, डॉ रानू राठौर, साक्षी, संजना, प्रियांशु,रिशु ,ईशु,साहिल, गौरव तथा समस्त स्वयं सेवक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार दुबे तथा श्रीमती अंजली ने सभी के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया।।
