
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अकिंत सिंह : नवरात्र पर्व की शुरूआत के साथ ही शहर में गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलेगी। श्री श्री नवयुवक दुर्गा पूजा डांडिया एवं दशहरा उत्सव समिति तुलसी नगर कोरबा द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी दुर्गा पूजा डांडिया और रावण दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्थल को रंग-बिरंगी रोशनियों, मैजिक लाइटिंग और उच्च स्तरीय साउंड सिस्टम से सजाया गया है। हर दिन अलग-अलग ड्रेस कोड की तर्ज पर तैयार यह आयोजन हर रात भक्तिमय और उत्सवधर्मी माहौल का अहसास कराएगा।
कार्यक्रम
22 सितंबर गरबा प्रारंभ
3 सितंबर रावण दहन
4 सितंबर मां दुर्गा भाव विसर्जन