
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय ..हरदीबाजार:- विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जर्जर भवन में तब्दील,भवन में दिवाल की छत से पानी सीपेज होने से वार्ड में रखे बिस्तर व फर्स गीला होने से एवं सीलिंग पंखा में पानी के सीपेज से करेंट आने से मरोजों को भर्ती करने और उनके ईलाज करने की समस्या बनी हुई है। आप को बाता दे कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दीपका कोयला खदान की दूरी महज 90 मीटर है , जहां कोयला उत्खनन करने खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से जहां गर्मी में छत का प्लास्टर गिरने की घटना हुई थी । जिसमें भर्ती मरीज व कर्मचारी बाल-बाल बचे थे । अब जहां बारिश का मौसम होने से छत से पानी सीपेज होने से डिलेवरी माता व बच्चों को भर्ती करने की समस्या है,जिसपर डॉक्टर व कर्मचारियों भी असमंजस में है कि कोई हादसा न हो जाए। इस दिशा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व विभाग व जिला प्रशासन को संज्ञान लेकर इस गंभीर समस्या का निदान करना चाहिए। जिससे मरीजों व डिलेवरी माता व बच्चे सुरक्षित रहे और उनका ईलाज में लगे कर्मचारी भी सुरक्षित रहे कोई समस्या न हो ।
वर्शन
सहायक चिकित्सक अधिकारी .डॉ युधेश सांडे:- मरीज भर्ती वार्ड में पानी छत व दीवाल से टिपक रहा है, बिस्तर व फर्स गिला हो रहा है। इससे पूर्व गर्मी में ब्लास्टिंग से छत का प्लास्टर गिरने की घटना हुई,ऐसे में मरीजों सहित डिलेवरी माता व बच्चों को रखना उनका उपचार करना मुश्किल हो रहा है जब की इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को जानकारी व मांग किया जा चुका हैं ।।

