लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस खोजबीन में जुटी

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / राजाराम राठौर :- हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुढ़ाली से लापता 22 वर्षीय युवक का अब तक नहीं मिला सुराग । ज्ञात हो कि कोरबा रामपुर निवासी आकाश शर्मा 22 वर्ष पिता स्वर्गीय नंदलाल शर्मा, मुढ़ाली में मुर्गी पोल्ट्री फॉर्म का संचालन कोरबा रामपुर निवासी सोनू शर्मा के द्वारा किया जाता है। जिसमें अपने ही रिश्तेद मुकबधिर व मानसिक रूप से कमजोर युवक आकाश शर्मा को पोल्ट्री फॉर्म में देख रेख के लिए रखा था जो 19 जुलाई को किसी को बिना सूचना दिए कहीं चला गया। जब इस बात की जानकारी पोल्ट्री फार्म संचालक सोनू शर्मा को हुई तो वह आकाश की मां किरण शर्मा को दिया,अपने स्तर पर खोजबीन किया गया नहीं मिलने की स्थिति में किरण शर्मा ने हरदीबाजार थाना पहुच कर गुमशुदगी दर्ज कराई। हरदीबाजार थाना पुलिस के द्वारा आप-पास क्षेत्रों में खोजबीन की गई साथ ही पड़ोसी जिले के थाना चौकी में भी लापता युवक की जानकारी दी गई है ।