भू विस्थापित ग्राम विकास समिति हरदी बाजार ने किया ऐलान हैवी ब्लास्टिंग से हुए बोर, मकान की क्षतिपूर्ति राशि नहीं दिया तो करेगा खदान बंद

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय हरदी बाजार ग्राम हरदी बाजार के प्रभावित परिवार जो वर्ष 2023 से जुलाई 2025 तक secl दीपका क्षेत्र के द्वारा हैवी ब्लास्टिंग से हुए नुकसान जैसे बोर ,मकान क्षतिग्रस्त हुई जिसकी आवेदन एसईसीएल दीपका कार्यालय में दिया गया हैं जिस पर एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा जांच कमेटी बनाकर जांच की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गईं थीं ,वो भी दो से तीन बार फिर भी जो क्षति एसईसीएल के ब्लास्टिंग से हुई हैं उसका भुगतान आज दिनांक 24/07/2025 तक नही किया गया है। इस संबंध में एसईसीएल प्रबंधन से सम्पर्क करने पर गोल मोल जवाब के अलावा कुछ नही दीया जा रहा हैं जिससे प्रभावित अक्रोशित होकर एसईसीएल दीपका प्रबंधन को तीन दिन की मियाद देते हुए 26/07/2025 तक क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग की है अन्यथा 27/07/2025 को खदान बंद करने की सूचना भी एसईसीएल दीपका प्रबंधन , हरदी बाजार तहसील, और थाना को दी गईं है। जिसकी सारी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन दीपका की होगी शिकायत कर्ता
सुरेन्द्र राठौर ,प्रमोद जयसवाल, अरुण राठौर, तुलेश्वर राठौर, तेजप्रकाश
सहित भूविस्थापित ग्राम विकास समिति ग्रामवासी हरदी बाजार।।
