सेंट्रल छत्तीसगढ़. विनोद उपाध्याय
हरदी बाजार /कोरबा..हरदी बाजार में गुरुवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का खंड बैठक रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की रीति नीति से क्षेत्र के युवाओ से जुड़ कर अपनी बोली भाषा संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात हुई इस बैठक में हरदी बाजार और आस पास के युवा शामिल हुए चर्चा में और आगे हरदी बाजार में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा बैठक होना बताया गया है जिसके लिए जगदेव राठौर, लाला महंत को सदस्यता प्रभारी बनाया गया साथ ही साथ 20 जुलाई को भिलाई में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सबसे बड़ा कार्यक्रम हरेली रैली में शामिल होने का नेवता भी दिया गया बैठक में मुख्य रूप से संगठन से सुरेंद्र प्रसाद राठौर जेसीपी प्रदेश संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी सीकेएस जैनेन्द्र कुर्रे जिला अध्यक्ष जेसीपी रविंद्र जगत उपाध्यक्ष जेसीपी लाला साहू ओम केवट राकेश यादव छोटे लाल लाला महंत और संगठन के सेनानी क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।
